April 10, 2026 9:36 pm

बड़की सरैया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ, शोभा देवी अध्यक्ष व सुशील मंडल बने उपाध्यक्ष

गिरिडीह: बड़की सरैया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ, शोभा देवी अध्यक्ष व सुशील मंडल बने उपाध्यक्ष

 

गिरिडीह: जिले के बड़की सरैया नगर पंचायत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

समारोह के दौरान सभागार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता ने विश्वास के साथ उन्हें चुना है, इसलिए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

इसी क्रम में वार्ड संख्या 3 से निर्वाचित पार्षद सुशील मंडल को निर्विरोध रूप से नगर पंचायत का उपाध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध चयन पर जनप्रतिनिधियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

 

उपायुक्त ने पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। वहीं, अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय निकायों की भूमिका ग्रामीण और शहरी विकास में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

 

👉 #Giridih #Jharkhand #NagarPanchayat #OathCeremony #LocalGovernance #BreakingNews

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें