January 16, 2026 2:10 pm

गिरिडीह बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान, 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला

गिरिडीह बस स्टैंड के पास सघन वाहन जांच अभियान, 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला

गिरिडीह, 26 दिसंबर 2025:

जिला उपायुक्त श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को गिरिडीह बस स्टैंड के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने किया।

जांच के दौरान ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न और मल्टी हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहनों पर ऑन-स्पॉट नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को ध्वनि प्रदूषण से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर जागरूक किया गया।

अभियान के तहत नो एंट्री जोन, हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य यातायात नियमों की जांच की गई। जांच के दौरान 40 से अधिक वाहन नो एंट्री जोन में चलते हुए पकड़े गए। इनमें 30 वाहन चालक बिना हेलमेट और 10 वाहन चालक नो एंट्री जोन में वाहन चलाते पाए गए।

कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल लगभग 70,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे परिवार और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान भी सुरक्षित रहती है।

उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

 

#GiridihNews

#गिरिडीह

#VehicleChecking

#TrafficCheck

#RoadSafety

#JharkhandNews

#GiridihTraffic

#HelmetCheck

#NoEntryZone

#TransportDepartment

#SarkariKhabar

#BreakingNews

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें