सरिया के प्रवासी मजदूर का मुंबई में निधन, बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने परिजनों को दिया ढांढस
सरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगडो निवासी प्रवासी मजदूर स्वर्गीय मनोज ठाकुर का मुंबई में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। बताया गया कि विगत कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, इसी दौरान उनका निधन हो गया।
दुखद घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो मृतक के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विधायक नागेन्द्र महतो ने श्रम विभाग से मिलने वाली मुआवजा राशि को लेकर श्रम अधीक्षक से दूरभाष पर बातचीत की और आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर मुआवजा राशि अतिशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष मंडल, मुखिया अजय यादव, सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव, बबलू मंडल, छोटू मंडल, प्रहलाद सिंह, गोपाल पांडेय, रमेश उपाध्याय, अशोक तुरी, गुलटेंन सिंह, पवन यादव, चंदन कुमार, बीरेंद्र यादव, विकास यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।













