January 15, 2026 5:48 pm

अवैध लकड़ी लदे पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, एक का पैर टूटा

अवैध लकड़ी लदे पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल, एक का पैर टूटा

 

बिरनी/गिरिडीह

बिरनी प्रखंड के सालेडीह के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चिरुडीह गांव निवासी सिराज अंसारी के पुत्र शोएब अंसारी तथा अख्तर अंसारी के पुत्र आर्यन अंसारी के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पिकअप वाहन जंगल से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी लादकर चिताखारो की ओर जा रहा था। इसी दौरान सालेडीह के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में आर्यन अंसारी का पैर टूट गया, जबकि शोएब अंसारी को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना पुलिस को नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें