*विधायक नागेन्द्र महतो ने सदन में उठाया मांग भरकट्टा ओपी को पूर्ण थाना बनाया जाए*

बिरनी- झारखंड विधानसभा में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने प्रश्न काल के दौरान भरकट्टा ओपी को लेकर गंभीर सवाल उठाया। इस बीच उन्होंने सदन से पूछा कि जब भरकट्टा ओपी की दूरी बिरनी थाना से लगभग 20 किलोमीटर दूर है, जिसमें 14 पंचायतों के हजारों हजार लोग आते हैं, तो क्या सरकार इसे पूर्ण थाना का दर्जा देकर क्षेत्र की जनता को राहत देने पर विचार कर रही है ?
विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि चोरी छिनतई, डकैती आपराधिक मामलों की त्वरित करवाई नहीं हो पाती है। अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बहाल करने और गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए भरकट्टा ओपी को पूर्ण थाना बनाया जाना आवश्यक है, ताकि दूर-दराज के लोगों को थाना जाने में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।













