January 15, 2026 5:57 pm

रांची से “रन फॉर झारखंड” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन हुए शामिल

रांची से “रन फॉर झारखंड” का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन हुए शामिल

रांची

 

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के प्रतीक इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके साथ ही झारखंड रजत जयंती समारोह और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोहों की श्रृंखला की औपचारिक शुरुआत हुई।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—

 

> “मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है।”

 

 

 

उन्होंने कहा कि “रन फॉर झारखंड” का उद्देश्य राज्यवासियों में एकता, अपनत्व और विकास की भावना को और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पूरे राज्य में उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।

 

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी. सिंह, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

रन फॉर झारखंड कार्यक्रम में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला — सभी ने झारखंड की एकता और प्रगति के संकल्प के साथ दौड़ में हिस्सा लिया।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें