January 15, 2026 4:14 pm

बगोदर में कलशधाम होटल पर छापेमारी, आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती गिरफ्तार

बगोदर में कलशधाम होटल पर छापेमारी, आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती गिरफ्तार

गिरिडीह :
बगोदर सरिया रोड स्थित कलशधाम होटल में मंगलवार को बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान होटल के कई कमरों से युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए अधिकांश युवक-युवतियां कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं। छापेमारी के दौरान होटल संचालक दामोदर साव और उसकी पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है।

इस कार्रवाई में बगोदर अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनय कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर अनुशेक सिंह, अंजन कुमार और आनंद कच्छप सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल था।

छापेमारी के बाद पुलिस ने होटल से 11 लड़कियों और 8 लड़कों को पकड़कर बगोदर थाना लाया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवकों और युवतियों से पूछताछ के बाद बांड भरवाकर छोड़ दिया जाएगा, जबकि होटल संचालक दंपति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें