धनबाद-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
धनबाद : आगामी त्यौहारों के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने धनबाद-नई दिल्ली-धनबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर से नवंबर तक निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा।
स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है –
क्रमांक ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन का दिन परिचालन अवधि
1 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल मंगलवार एवं शनिवार 11 अक्तूबर से 29 नवम्बर 2025 तक
2 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल बुधवार एवं रविवार 12 अक्तूबर से 30 नवम्बर 2025 तक
रेलवे के अनुसार इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तृतीय वातानुकूलित (इकॉनमी) श्रेणी के 18 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को दिल्ली और झारखंड के बीच आवागमन में कोई असुविधा न हो।













