April 10, 2026 9:24 pm

दक्षिण एक्सप्रेस सॉउथ इंडियन रेस्टोरेंट का हुवा शुभारम्भ

स्टेशन रोड, सरिया में “दक्षिण एक्सप्रेस” रेस्टोरेंट का शुभारंभ

 

सरिया के स्टेशन रोड में आज दक्षिण एक्सप्रेस नामक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट का शुभारंभ बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने फीता काटकर किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरिया में साउथ इंडियन व्यंजनों के स्वाद के लिए अब लोगों को दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

रेस्टोरेंट के संचालक पवन वर्मा ने बताया कि यहाँ इडली, डोसा, उत्तपम, वड़ा समेत सभी दक्षिण भारतीय व्यंजन विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को शुद्धता और गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

 

उद्घाटन समारोह में नगर के कई व्यापारी, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। रेस्टोरेंट खुलने से क्षेत्र के भोजन प्रेमियों में उत्साह देखा गया।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें