तीनों नगर निकायों में विकास योजनाओं की समीक्षा
गिरिडीह, 24 सितंबर 2025: जिला उपायुक्त ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निगम गिरिडीह, नगर पंचायत बड़की सरैया और नगर पंचायत धनवार में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और कार्यों की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पाइपलाइन एवं जलापूर्ति योजनाओं समेत अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को क्षेत्रीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि नगर निकायों में आने वाली समस्याओं का समाधान आपसी समन्वय के माध्यम से किया जाए और संबंधित विभागों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए।
उप नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी बड़की सरैया और नगर पंचायत धनवार सहित अन्य अधिकारी/कर्मी भी बैठक में उपस्थित थे। पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।













