January 15, 2026 5:15 pm

गिरिडीह में 30 मोटरसाइकिलों से सुसज्जित ‘रैपिड रिस्पॉन्स राइडर्स’ दस्ता रवाना

गिरिडीह में 30 मोटरसाइकिलों से सुसज्जित ‘रैपिड रिस्पॉन्स राइडर्स’ दस्ता रवाना

गिरिडीह, 24 सितम्बर।

जिला मुख्यालय में आज उपायुक्त  रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से 30 मोटरसाइकिलों से लैस रैपिड रिस्पॉन्स राइडर्स (Rapid Response Riders) दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

यह विशेष दस्ता जिले के शहरी एवं अनुमंडल क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था के संधारण तथा किसी भी आपात स्थिति पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से न केवल पुलिस की पहुँच और प्रतिक्रिया समय तेज़ होगी, बल्कि आमजन की सुरक्षा भी और अधिक मजबूत होगी।

 

इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में “आपका मोबाइल, फिर से आपका” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे गए।

 

गिरिडीह पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से अब तक कुल 113 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पहल जनता का विश्वास बढ़ाने और अपराध नियंत्रण में सहायक सिद्ध होगी।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें