तिरुपति में महिलाओं के सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड की भागीदारी
: तिरुपति की पावन धरती पर आयोजित दो दिवसीय पहला राष्ट्रीय सम्मेलन : संसदीय एवं विधान समितियाँ – महिलाओं के सशक्तिकरण पर कार्यक्रम में झारखंड से प्रतिनिधित्व कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया इस दौरान इन्होने कहा राज्य में आधी आबादी हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के संवेदनशील एवं कुशल नेतृत्व में झारखंड सरकार महिलाओं को उनका हक-अधिकार दिलाने, उन्हें सशक्त बनाने और सम्मान देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यदि देश की आधी आबादी को वास्तव में सशक्त करना है तो केवल राज्य स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक और प्रभावी परिवर्तन करने होंगे।
झारखंड और आदिवासी समाज की एक कहावत का उल्लेख करते हुए कहा गया कि – “पेड़ अपने तने से नहीं, बल्कि जड़ों से मजबूत बनता है” और महिलाएं भारत की जड़ें हैं। यदि महिलाओं को शिक्षा, सम्मानजनक जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता और अवसर मिलें तो भारत निश्चित रूप से एक सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।













