झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों किया गया सम्मानित
गिरिडीह
झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को रविवार को उत्सव उपवन में सम्मानित किया गया। वही गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित इस प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए।समारोह में गिरिडीह सदर प्रखंड के करीब 230 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री सोनू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भुला नहीं सकती। राज्य सरकार हमेशा उनके सुख-दुख में साथ रहेगी और उन्हें सम्मान देने का कार्य लगातार जारी रहेगा।मौके पर बीडीओ गणेश रजक, झामुमो के कई नेता और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोगों की उत्साही उपस्थिति से पूरा समारोह जोश और उमंग से भरा नजर आया।













