सरिया कॉलेज में “इंडियन नॉलेज सिस्टम विथ मॉडर्न नॉलेज सिस्टम” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
o
सरिया (गिरिडीह)। सरिया कॉलेज, सरिया में आज राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय “इंडियन नॉलेज सिस्टम विथ मॉडर्न नॉलेज सिस्टम” रखा गया था, जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक ज्ञान प्रणाली के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रो. चन्द्र भूषण शर्मा एवं बगोदर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह झारखंड विधानसभा में विपक्ष के सचेतक श्री नागेन्द्र महतो शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन के साथ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री नागेन्द्र महतो ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System) का हमारे जीवन, शिक्षा और समाज पर गहरा प्रभाव रहा है। इसे आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ जोड़कर चलने से ही आने वाली पीढ़ियों को सशक्त दिशा मिल सकेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ पढ़ाई कर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया।वहीं इस अवसर पर विधायक ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चन्द्र भूषण शर्मा से सरिया कॉलेज में विज्ञान संकाय (Science Faculty) की स्थायी संबधन करने का आग्रह किया ताकि स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।
इस मौके पर पूर्व विधायक बिनोद सिंह, कॉलेज के प्राचार्य संतोष लाल, सचिव मनोहर सिंह बग्घा सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापक, बुद्धिजीवी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













