January 16, 2026 2:35 pm

रांची के तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार और केमिकल बरामद

बड़ी खबर : रांची के तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हथियार और केमिकल बरामद

रांची, संवाददाता। राजधानी रांची से बुधवार की देर रात बड़ी खबर सामने आई है। इस्लाम नगर स्थित तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड ATS की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अशहर दानिश के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, अशहर दानिश काफी दिनों से लॉज के कमरे नंबर-4 में रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की और उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान कमरे से केमिकल, हथियार और कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  अशहर दानिश पर दिल्ली में एक मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके आईएसआईएस संगठन से जुड़ाव होने की आशंका जताई जा रही है। इसी मामले में दिल्ली पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध आतंकी को रिमांड पर दिल्ली ले जाया जाएगा। वहीं, झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस की टीम उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी आधिकारिक तौर पर साझा करने से बच रही है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें