ईद मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या डुमरी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,
डुमरी.ईद मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर डुमरी पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला,यह फ्लैग मार्च डुमरी अनुमंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा,फ्लैग मार्च का नेतृत्व डुमरी इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने किया। मौके पर डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल और निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार भी मौजूद थे, फ्लैग मार्च में पुलिस के जवानों के अलावा पुअनि रूपेश कुमार, गोपाल कुमार, निकोलेश सोरेन, मणिलाल देवी गहलोत, सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे , फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों से संवाद स्थापित करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की,प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, अधिकारीगण ने स्पष्ट किया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी













