January 16, 2026 3:30 pm

बीडीओ ने किया स्कूल का किया औचक निरिक्षण, मध्यान्ह भोजन बंद पाया, अब दिया ये आदेश

24 घंटे में स्पष्टीकरण तलब

सरिया (गिरिडीह), 7 अगस्त 2025
सरिया प्रखंड के बंदखारो स्थित मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भोजन वितरण में लापरवाही सामने आने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गंभीर रुख अपनाया है। 6 अगस्त 2025 को विद्यालय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बंद था। बच्चों और शिक्षकों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि विद्यालय में 4 अगस्त से ही भोजन नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा एसएमसी की बैठक में निर्णय लेकर भोजन बंद करने की बात कही गई थी, जिसकी सूचना पूर्व से बीआरसी या एसएमसी को नहीं दी गई थी। साथ ही बीआरसी कार्यालय ने भी इससे अनभिज्ञता जाहिर की है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, और सीआरपी से 24 घंटे के भीतर व्यक्तिगत स्पष्टीकरण माँगा है। आदेश में कहा गया है कि यदि समय पर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो संबंधितों की जवाबदेही तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही आदेश दिया गया है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक संबंधित कर्मियों के वेतन/मानदेय भुगतान पर रोक लगाई जाएगी।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें