गिरिडीह में ACB की रेड, सरकारी कर्मी के ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप
गिरिडीह शहर के पंजाबी मोहल्ला स्थित एक सरकारी कर्मचारी के आवास पर सोमवार की सुबह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), धनबाद की टीम ने छापेमारी की। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पीरटांड़ प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारी प्रदीप गोस्वामी के आवास पर की गई।
ACB की टीम सुबह लगभग 6 बजे चार वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंची और पूरे घर को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की गई। छापेमारी के चलते स्थानीय क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में हलचल मच गई। टीम के साथ महिला अधिकारी भी मौजूद थीं।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर की गई है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम दस्तावेज और फाइलें ACB के हाथ लगी हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ACB की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है और न ही किसी प्रकार की जब्ती या गिरफ्तारी की पुष्टि हुवी है।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, प्रदीप गोस्वामी लंबे समय से पीरटांड़ प्रखंड में कार्यरत हैं और उनकी संपत्ति को लेकर पूर्व में भी सवाल उठते रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
—
???? क्या है आय से अधिक संपत्ति का मामला?
ACB आमतौर पर तब कार्रवाई करती है जब किसी सरकारी कर्मचारी पर अपने वैध स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का संदेह होता है। इस मामले में भी आय से अधिक संपत्ति का मामला ही आधार बताया जा रहा है।ACB की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक और उदाहरण मानी जा रही है। यदि जांच में आरोप पुष्ट होते हैं, तो यह जिले में प्रशासनिक कार्रवाई की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।













