January 15, 2026 5:28 pm

. “रांची ट्रैफिक को मिलेगा राहत का तोहफा”

. “रांची ट्रैफिक को मिलेगा राहत का तोहफा”

 

 

रांची को मिली तीन नई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी

राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था होगी और बेहतर, अन्य शहरों में भी होगा सुधार

 

रांची, झारखंड – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिससे आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था को नई गति और दिशा मिलने की उम्मीद है। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार द्वारा प्रस्तुत विस्तृत प्रजेंटेशन को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को शीघ्र तैयार कर कार्यान्वयन शुरू करने का निर्देश दिया।

 

तीनों मंजूर परियोजनाएं इस प्रकार हैं:

 

1. अरगोड़ा चौक–कटहल मोड़–चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर

 

 

2. करमटोली–मोरहाबादी–साइंस सिटी फ्लाईओवर और रिंग रोड तक फोरलेन

 

 

3. रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोरलेन सड़क निर्माण

 

 

 

इन परियोजनाओं से रांची में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ जमीन पर उतारा जाए।

 

मुख्यमंत्री ने हरमू मुक्ति धाम से रेडिशन ब्लू और हीनू पुल से जगन्नाथपुर तक स्वर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित फ्लाईओवर पर विचार को फिलहाल स्थगित रखते हुए भविष्य में निर्णय लेने की बात कही।

 

अन्य शहरों को भी मिलेगा लाभ

सीएम सोरेन ने यह भी निर्देश दिया कि राजधानी की तरह जमशेदपुर, डालटनगंज सहित अन्य प्रमुख शहरों में भी ट्रैफिक सुधार की योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने जमशेदपुर-साकची सिटी फ्लाईओवर परियोजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी और नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

इस निर्णय को राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें