January 16, 2026 3:25 pm

झारखंड की कला संस्कृति व पर्यटन को विश्व स्तर पर धौनी दिलायेंगे नई पहचान

धोनी से मिले खेल एवं पर्यटन मंत्री, झारखंड में पर्यटन और खेल को लेकर हुई अहम चर्चा

 

रांची। झारखंड सरकार राज्य के पर्यटन और खेल क्षेत्र को नई ऊंचाई देने के लिए अब पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव और लोकप्रियता का लाभ उठाने की दिशा में सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को झारखंड के खेल, कला-संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम परिसर में धोनी से भेंट कर कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

 

इस दौरान राज्य सरकार ने धोनी को झारखंड पर्यटन का ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा। मंत्री ने बताया कि इस विषय पर धोनी ने सकारात्मक रुख दिखाया है और जल्द ही औपचारिक सहमति मिलने की उम्मीद है।

 

खेल अवसंरचना को मिलेगी गति

बैठक में राज्य के खेल ढांचे को और मजबूत करने के लिए धोनी से उनके सुझाव लिए गए। मंत्री ने बताया कि धोनी ने झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए खेल अकादमियों की आवश्यकता पर बल दिया।

 

ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर बल

मुलाकात के दौरान यह तय किया गया कि झारखंड के प्राकृतिक स्थलों जैसे नेतरहाट, हजारीबाग, पारसनाथ और दलमा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाए जाएंगे। धोनी के डिजिटल प्रभाव का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर झारखंड पर्यटन को नए कलेवर में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

मंत्री ने साझा की तस्वीर

मुलाकात के बाद मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा—

 

> “आज झारखंड के गौरव महेंद्र सिंह धोनी जी से मुलाकात हुई। खेल और पर्यटन क्षेत्र के विकास पर बेहद सार्थक चर्चा हुई। जल्द ही बड़े कदम उठाए जाएंगे।”

 

 

 

अगले सप्ताह हो सकती है औपचारिक घोषणा

सूत्रों के अनुसार, धोनी की सहमति मिलने के पश्चात पर्यटन विभाग एक आधिकारिक प्रेस वार्ता के माध्यम से उनके ब्रांड एम्बेसडर बनने की घोषणा कर सकता है।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें