January 16, 2026 3:05 pm

बराकर नदी पुल पर पलटी तेज रफ़्तार पिकअप वैन

गिरिडीह के बराकर नदी पुल पर पलटी तेज रफ़्तार पिकअप वैन
गिरिडीह
बुधवार अहले सुबह गिरिडीह- डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी पुल पर एक तेज रफ़्तार पीकप वैन अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गई। ग्रामीणों के सहयोग से वैन को उठाया गया। बताया गया कि वैन हजारीबाग से सब्जी लेकर गिरिडीह नगर निगम मंडी हट्टी बाजार सब्जी पहुंचाकर हजारीबाग लौट रही थी।तभी वैन बराकर नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर वैन पलट गई। हालाकि इस दौरान वैन नदी मे गिरने से बाल बाल बची। मिली जानकारी के अनुसार घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वैन में बैठे सभी लोग सुरक्षित है।चालक को हल्का चोट लगी है । चालक का कहना है की पुल पर पानी जमाव के कारण टायर फिसल गया और गाड़ी पलट गई।उनका कहना है की पुल के ऊपर रोड मे गिट्टी नहीं रहने के कारण टाय सिलिप हो गया। इधर सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस मौके पर पहुंचकर वैन को अपने कब्जे में ले लिया।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें