January 13, 2026 11:41 am

अनाबद्ध निधि योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

अनाबद्ध निधि योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, दिए समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
गिरिडीह, 09 जुलाई 2025

जिला उपायुक्त  रामनिवास यादव ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में योजना विभाग के अंतर्गत अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं को समय पर पूरा करने और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इससे संसाधनों का उचित उपयोग सुनिश्चित होगा और जिले के समग्र विकास में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं स्वीकृत हों, वे उपयोगी और व्यावहारिक हों, और उनके क्रियान्वयन के बाद सत्यापन अवश्य कराया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

बैठक में उपायुक्त ने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों और पुल-पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी जोर दिया कि इन क्षेत्रों की योजनाओं को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निष्पादित किया जाए।

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 व 2), ग्रामीण कार्य विभाग, बीसीडी, एनआरईपी, जिला कल्याण पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, प्रधान सहायक, योजना शाखा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें