January 13, 2026 12:11 pm

आज के होनहार बच्चे संवारेंगे, झारखंड का भविष्य : सुदेश महतो*

आज के होनहार बच्चे संवारेंगे* 

*झारखंड का भविष्य : सुदेश महतो*

 

रांची। झारखंड कुरमी महासभा के द्वारा रविवार को अनगड़ा में 11वीं जिलास्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले कुरमी समाज के 50 से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

 

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा आज के होनहार बच्चे ही झारखंड का भविष्य संवारेंगे. यही बच्चे शहीदों के सपनों का झारखंड बनाएंगे. हमारे सकारात्मक मार्गदर्शन से इन बच्चों को उनके लक्ष्य की प्राप्ति होगी. बच्चों के सफलता पर पूरा समाज गौरवान्वित होता है. हमें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. मार्गदर्शन के अभाव में प्रतिभाएं भटक जाती हैं. प्रतिभाओं को निखारने के लिए सभी को सकारात्मक मार्गदर्शक के रूप में आगे आना होगा.

 

सुदेश महतो ने कहा कि आनेवाले समय में हमें काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा, हमें अभी से ही उसके लिए तैयार रहना है. श्री महतो ने कहा कि केंद्र सरकार के शिक्षण संबंधी निर्देशों का अनुपालन राज्य के द्वारा नहीं करने से विद्यार्थियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.

 

विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि ढृढ इच्छाशक्ति और कठिन मेहनत से ही सफलता मिलती है.

 

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि समाज के प्रोत्साहन एवं सहयोग से ही प्रतिभाएं निखरती हैं. हमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में काम करना है, पढ़ाई के साथ संस्कार भी जरूरी है. समाज में व्याप्त नशाखोरी व दहेज प्रथा से घर परिवार बर्बाद होता है.

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिष महतो व संचालन गोवर्धन महतो व जगन्नाथ महतो ने किया. इस अवसर पर अभाकुम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, झाकुम के अध्यक्ष कुमेश्वर महतो, महासचिव काशीनाथ महतो, कुरमी विकास परिषद के अध्यक्ष रणधीर चौधरी, डॉ आरती मेहता, आतिश महतो, गोविंद महतो, कौलेश्वर महतो, डॉ पारसनाथ महतो, विष्णु महतो, दूर्गा महतो, विश्राम महतो, सकलनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें