चिचाकी रेलवे स्टेशन पर हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
गिरिडीह
सरिया रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 18623- 18624 हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की औपचारिक शुरुआत की गई। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन ठहराव का उद्घाटन बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो जी ने 12:05 बजे रात्रि हरि झंडी दिखा कर अपने गतंव्य की ओर रवाना किया साथ ही ड्राइवर को माला पहनकर व बुके देकर स्वागत किया।ज्ञात हो कि लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी,ताकि यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। क्षेत्रवासियों की इस मांग को पूरा कराने में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी और बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो जी ने विशेष भूमिका निभाई। दोनों जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास से रेलवे प्रशासन ने चिचाकी स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो जी ने कहा कि यह ठहराव क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगा और राजधानी रांची आने जाने इससे आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार व जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, और आज का यह ठहराव उसी का एक उदाहरण है।उन्होंने सभी रेलयात्रियों से इस सुविधा का सम्मानपूर्वक उपयोग करने और रेलवे की व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की। साथ ही बगोदर विधायक ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी व केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद श्री मति अन्नपूर्णा देवी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।व कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों डीसीएम ने भी भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने इस ठहराव को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए और सांसद अन्नपूर्णा देवी जी बगोदर विधायक श्री नागेंद्र महतो के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर बिरनी सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा,बगोदर सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा ,सरिया सांसद प्रतिनिधि विनोद यादव ,युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष कुमार बॉर्डर,भाजपा नेता राजू सिंह,पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन आर्य,भाजपा नेता नरेश रजक,पूर्व मुखिया गोविंद महतो,लक्ष्मण मंडल,डेग़लाल महतो,मोहन कुमार,राजेश पासवान,रामजी मंडल महेश कुशवाहा,नागेशवार यादव
तुलसी महतो,सोनू मोदी सहित कई अन्य लोग बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।













