January 15, 2026 4:42 pm

खंडोली डैम को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा: उपायुक्त

खंडोली डैम को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा: उपायुक्त

गिरिडीह

गिरिडीह जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुदिव्य कुमार मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड अलका तिवारी, मुख्य सचिव झारखंड, पूर्व मुख्य सचिव, झारखंड ने उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर चर्चा हुई। मौके पर माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि जिले के दो प्रमुख स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में और बेहतर और विकसित करने को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित कराई जा रही हैं। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि यहां के स्थानीय को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो और पर्यटन को बढ़ावा मिलें। उन्होंने कहा कि खंडोली डैम के विकास और सौंदर्याकरण की संभावनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही इको-टूरिज्म को विकसित करने पर भी विचार किया गया। डैम के आसपास के क्षेत्र को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए सौंदर्याकरण पर जोर दिया गया। खंडोली डैम में आने वाली विदेशी पक्षियों के लिए रहने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही साथ वन विभाग के द्वारा खंडोली डैम के उत्तर किनारे पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। माननीय मंत्री ने कहा कि उसरी वाटर फॉल और खंडोली डैम पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु सभी संबंधित विभाग अधिकारी कार्यकारी एजेंसी आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाएं, जिससे कि यहां स्थानीय ग्रामीणों को इसका लाभ मिलें। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव झारखंड, श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि गिरिडीह जिले में पर्यटन के बहुत संभावनाएं है। जिसे राज्य सरकार द्वारा विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। यहां का प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। उन्होंने उसरी वाटर फॉल में इको-टूरिज्म को विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि माननीय मंत्री महोदय के सहयोग से पर्यटन के क्षेत्र में काफी बेहतरी करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा भी वाटर फॉल और खंडोली डैम के सौंदर्यीकरण के लिए सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही है। उन्होंने खंडोली डैम के चारों तरफ से मौके पर जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों को विकसित करने के दिशा में प्रयासरत है। जिले के पर्यटन स्थलों के विकास से यहां पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उपायुक्त ने खंडोली डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खंडोली डैम के चारों तरफ कनेक्टिविटी पर काम किया जायेगा। डैम के चारों तरफ पर्यटक घुमकर प्राकृतिक घटा का आंनद उठा सके इसके लिए पहुंच पथ का निर्माण कराया जायेगा। डैम के नीचे नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा ताकि पर्यटकों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही पर्यटक नदी के इस पार से उस पर का आनंद उठा सके। इसके अलावे मधवाडीह से खंडोली मोड़ को जोडने वाली बाईपास पथ का भी निर्माण कराया जायेगा तथा बरियारपुर तक कॉरिडोर बनाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें