January 13, 2026 12:07 pm

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार विजेता डॉ. पार्वती तिर्की से नगर विकास एवम पर्यटन विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की शिष्टाचार भेंट

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार विजेता डॉ. पार्वती तिर्की से नगर विकास एवम पर्यटन विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की शिष्टाचार भेंट

भविष्य की साहित्यिक कृतियों के लिए दी शुभकामनाएँ

 

रांची।

झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने वाली प्रख्यात लेखिका एवं साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित डॉ. पार्वती तिर्की से नगर विकास एवम पर्यटन विकास मंत्री Sudivya Kumar Sonu ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

 

सुदीप कुमार ने डॉ. तिर्की को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान और झारखंड की अस्मिता को राष्ट्रीय मंच पर मजबूत करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. तिर्की की लेखनी झारखंड की मिट्टी, आदिवासी समाज और उसकी सांस्कृतिक धरोहर की सजीव झलक प्रस्तुत करती है।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री कुमार ने डॉ. पार्वती तिर्की को उनकी भावी साहित्यिक कृतियों के लिए शुभकामनाएँ भी दीं और आशा जताई कि वे आने वाले समय में भी अपनी रचनाओं से समाज को दिशा देती रहेंगी।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें