April 10, 2026 9:53 pm

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 400 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद

 

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 400 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद

 

राँची।

जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उनके पास से 400 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके के एक किराए के मकान में नशे का कारोबार चल रहा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा नशे की ये खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन इलाकों में सप्लाई की जानी थी।

 

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें