January 16, 2026 2:12 pm

जेएलकेएम नेता ने सरिया रोड में नाव छोड़ा,कहा माननीयों को सवारी करनी चाहिए

जेएलकेएम नेता ने सरिया रोड में नाव छोड़ा,कहा माननीयों को सवारी करनी चाहिए

हल्की बूंदों में जलजमाव से सरिया सड़क पानी मे हुआ तब्दील

सरिया/गिरिडीह

सरिया प्रखंड क्षेत्र के राजधनवार रोड में जलजमाव से परेसान होकर जेएलकेएम नेता धर्मपाल महतो ने कागज का नाव बनाकर पानी में छोड़ा प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये नाव विधायक और सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सवारी के लिए छोड़ा है, धर्मपाल ने कहा कि सरिया का यह रोड बहुत पहले जलजमाव से मुक्त होती परन्तु यंहा के विभिन्न दल के राजनीतिक नेता चुनावी मुद्दों के लिए जिंदा रखा है ताकि वो चुनावी माहौल में एक मुद्दा जलजमाव का भी कर सके ओर भोली-भाली जनता से वोट ले सके।
इन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से जल जमाव की समस्या जारी है बरसात का मौसम है घुटने तक पानी जमाव रहती हैं और इसी रस्ते एंबुलेंस सहित स्कूली बसों का आना जाना रहता है गाड़िया दुर्घटना हो रही है लोग परेशान है परन्तु यहां के सांसद विधायक इसके पहल में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं इसमें पूर्ण रूप से जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया दिखती हैं।
साथ ही इन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए सबंधित विभाग को जल्द संज्ञान लेना चाहिए ओर वैकल्पिक रास्ता ढूंढना चाहिए नही तो इस बरसात में यंहा के स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलना पड़ सकती हैं

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें