बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने अधिकारियो के साथ किया स्वास्थ्य केंद्र भवन स्थल का निरीक्षण, कहा—ग्रामीणों को शीघ्र मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
सरिया/गिरिडीह:
सरिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत पुरनीडीह के कंचनपुर गांव स्थित खाता संख्या 36, प्लॉट संख्या 99 पर प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के स्थानांतरण को लेकर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता और अंचलाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ग्रामीणों की सहमति से चिन्हित जमीन की विधिवत जांच कर जल्द से जल्द स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि गांव को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे हर जरूरी कदम उठाएंगे।













