January 16, 2026 2:24 pm

कल्पना सोरेन ने डॉ. सोना झरिया मिंज को दी बधाई, कहा – झारखंड के लिए गर्व का क्षण

कल्पना सोरेन ने डॉ. सोना झरिया मिंज को दी बधाई, कहा – झारखंड के लिए गर्व का क्षण

 

राँची:

झारखंड की प्रथम महिला और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सक्रिय हस्ती कल्पना सोरेन ने आज राँची में डॉ. सोना झरिया मिंज से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट उन्हें यूनेस्को द्वारा आदिवासी विषयों पर को-चेयर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में की गई।

 

कल्पना सोरेन ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर डॉ. मिंज को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि,

“डॉ. सोना झरिया मिंज की यह उपलब्धि न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि,

“हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव और प्रतिबद्धता से आदिवासी भाषाओं, सांस्कृतिक धरोहरों और परंपराओं के संरक्षण एवं प्रचार को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान मिलेगी।”

 

इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने “जोहार” कहकर डॉ. मिंज को पारंपरिक आदिवासी सम्मान भी अर्पित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें