January 15, 2026 5:43 pm

उपायुक्त ने दिया आंगनबाड़ी निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

गिरिडीह में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपायुक्त ने आंगनबाड़ी निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

गिरिडीह :

जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पोषाहार वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, किशोरी समृद्धि योजना और मातृत्व वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार की आपूर्ति सुचारु बनी रहे और सभी लाभुकों को समय पर पोषाहार मिले। जिन प्रखंडों में आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण लंबित है, वहां भवन निर्माण विभाग से समन्वय कर कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

 

उन्होंने निर्माणाधीन केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सेविका-सहायिका की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने और आधार नामांकन में प्रगति लाने पर भी ज़ोर दिया गया।

 

कुपोषण उपचार केंद्रों (MTC) में गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की भर्ती व इलाज सुनिश्चित करने और अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, भवन निर्माण व विद्युत विभाग के अभियंता, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें