January 13, 2026 12:01 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को स्थानांतरण करने को लेकर कंचनपुर के ग्रामीणों ने दिया उपायुक्त को लिखित आवेदन*

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को स्थानांतरण करने को लेकर कंचनपुर के ग्रामीणों ने दिया उपायुक्त को लिखित आवेदन*

सरिया

 

सरिया प्रखंड के पुरनीडीह पंचायत के अंतर्गत कंचनपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उपायुक्त गिरिडीह को लिखित आवेदन दिया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन कंचनपुर ( कोइरीडीह) के निर्माण को स्थानांतरण करने के लिए निवेदन किया है,बताते चले कि स्वास्थ विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोइरीडीह के नाम से भवन निर्माण किया जाना था परंतु कोइरीडीह में भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण मौजा कंचनपुर खाता नंबर 36, प्लॉट नम्बर-99 में ग्रामीणों ने बनाने का सहमति बनाई थी परन्तु अंचलाधिकारी सरिया ने उक्त भूमि को न देकर खाता 36, प्लॉट 163 को विभाग को दे दिया था उसी भूमि में भवन स्वीकृत हुआ जब संवेदक उक्त भूमि पर ले आउट कराने पहुंचा तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया क्योंकि उक्त भूमि पर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय संचालित है बच्चों के खेल मैदान है , पूजा स्थल है,(राहु पूजा )ग्रामीण श्राद्ध कर्म करते हैं कोइरीडीह ,पूर्णिडीह पंचायत में मात्र एक यही मैदान है जो खेल कूद के लिए मौजूद है इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने उपायुक्त महोदय से गुहार लगाया है कि खाता नंबर 36, प्लॉट नम्बर-163 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन नहीं बनवाया जाय इसी मौजा में खाता नंबर 36, प्लॉट नम्बर-99 जिसमें लगभग 3 एकड़ जमीन सार्वजनिक गरमुजुरुआ खाली है उसमें कराया जाय

अगर संवेदक जबरजस्ती काम किया तो ग्रामीणों पुरजोर विरोध करेंगे जरूरत पड़ा तो इस खेल मैदान बचाने के खातिर सड़क पर भी उतरेंगे ।

उपायुक्त महोदय से मिलने के लिए पंचायत समिति सदस्य अनील शर्मा, उपमुखिया पति संदीप कुमार,वार्ड सदस्य पिंटू कुमार साव, वार्ड पति राजेश वर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र राणा,अमरनाथ सिंह, खगपति साव,सुरेंद्र पासवान,कालेश्वर वर्मा,उमेश वर्मा,तुलसी दास,सोनू साव,हरिहर साव,बीरेंद्र वर्मा, द्वारिका साव,द्वारिका शर्मा।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें