January 16, 2026 2:54 pm

सरिया में बस पड़ाव की माँग को लेकर जीप सदस्य अनूप पाण्डेय की डीसी से मुलाक़ात

सरिया में बस पड़ाव की माँग को लेकर जीप सदस्य अनूप पाण्डेय की डीसी से मुलाक़ात

 

गिरिडीह: सरिया प्रखंड में बस पड़ाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर ज़िला परिषद सदस्य अनूप पाण्डेय ने गिरिडीह उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त से मंगलवार को मुलाक़ात की।

 

इस दौरान उन्होंने सरिया में यात्री बसों के ठहराव हेतु समुचित स्थान चिन्हित कर बस पड़ाव की स्थापना की माँग की। अनूप पाण्डेय ने अधिकारियों को अवगत कराया कि बस पड़ाव न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

 

डीसी एवं डीडीसी ने मामले पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शीघ्र जांच और सर्वेक्षण कर प्रस्ताव तैयार कराने की बात कही।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें