January 15, 2026 5:19 pm

भाकपा माले बन रही सरिया ओवरब्रिज निर्माण में बाधक — भाजपा देगी मुंहतोड़ जवाब

 

 

भाकपा माले बन रही सरिया ओवरब्रिज निर्माण में बाधक — भाजपा देगी मुंहतोड़ जवाब

 

सरिया रेलवे ओवरब्रिज, जो क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग और जनसुविधा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है, एक बार फिर राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हो रहा है। भाकपा (माले) द्वारा जानबूझकर इस निर्माण कार्य में बाधा डालना क्षेत्र के विकास के खिलाफ गंभीर साजिश है।

 

यह ओवरब्रिज, जिसकी स्वीकृति वर्ष 2015-16 में कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र राय के प्रयासों से मिली थी, पहले भी भाकपा माले द्वारा वन्य कारणों एवं अन्य बहानों का हवाला देकर बाधित किया गया था। वर्षों की देरी के बाद जब वर्तमान सांसद एवं भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी एवं बगोदर विधायक  नागेन्द्र महतो जी ने अपने अथक प्रयासों से पुनः इस परियोजना को मंजूरी दिलाई, तब कार्य तीव्र गति से शुरू हुआ।

 

लेकिन अब एक बार फिर, भाकपा माले द्वारा क्षेत्र के कुछ रैयतों को बहकाकर मुआवजा प्राप्ति के बावजूद कार्य को रोकने की कोशिश की जा रही है। यह दर्शाता है कि उनका उद्देश्य जनहित नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ और भाजपा के विकास कार्यों को रोकना है।

 

भाजपा स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि जनता के हित में कोई भी बाधा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी ऐसे षड्यंत्रकारियों को मुंहतोड़ जवाब देगी और इस ओवरब्रिज का निर्माण हर हाल में पूरा करवाकर रहेगी।

 

जैसा कि 2016 में इसी रेलवे ओवरब्रिज पर षड्यंत्र कर पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र राय  के आवास घेराव करने की कोसिस भाकपा माले ने किया था लेकिन भाजपा ने मुँहतोड़ जवाब दिया था ।भाजपा अब पीछे हटने वाली नहीं है। यह सिर्फ एक ब्रिज नहीं, बल्कि कोडरमा और सरिया की जनता के विश्वास, अधिकार और भविष्य का प्रतीक है उक्त बातें सरिया मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने आर वाई ए के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के बाद कही है।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें