January 13, 2026 12:27 pm

कल्पना सोरेन बोलीं- संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है*

*कल्पना सोरेन बोलीं- संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है*

*गांडेय :* विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने ससुर शिबु सोरेन, पिता अम्पा मुर्मू, मां, पति हेमंत सोरेन और दोनों बेटों निखिल और अंश के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने पिता के योगदान को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने लिखा, “पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊँचाइयाँ देते हैं। संघर्ष चाहे जितने भी हों, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है। आपका योगदान अनमोल है।” इस पोस्ट में कल्पना सोरेन के साथ उनके पति हेमंत सोरेन, दोनों बेटे निखिल और अंश, उनके माता-पिता और ससुर शिबु सोरेन आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें