January 15, 2026 4:24 pm

गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार, लूटपाट और बेरोजगारी चरम पर : सुमन वर्मा

गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार, लूटपाट और बेरोजगारी चरम पर : सुमन वर्मा

जमुआ,प्रतिनिधि। गठबंधन की सरकार में भ्रष्टाचार, लूटपाट और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस सरकार में किसी को भला नहीं होने वाला है। यह सरकार गरीबों की नहीं। उक्त बातें छात्र युवा नेता सुमन वर्मा ने कहा। उन्होंने कहा कि जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार से आम नागरिक परेशान हैं, अधिकारी अपने ऑफिस से रहते हैं नदारत, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि जमुआ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार हैं, कहा कि अंचल या प्रखंड कार्यालय में संबंधित अधिकारी के लिए चिन्हित ऑफिस उपलब्ध होने के बाद भी अधिकारी अपने कक्ष में नहीं बैठते हैं, और जहां-तहां अपने बिचौलियों के ऑफिस में बैठकर भ्रष्टाचार की उगाही करते हैं। अबुआ आवास, मनरेगा योजना, अंचल संबंधित, पंचायती राज्य, पेंशन, राशन सभी विभाग में भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी क्षेत्र में रोजगार नहीं प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता का शोषण कर रही है। कहा कि ब्लॉक के अंतर्गत सभी विभागों में घूसखोरी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग प्रधानमंत्री आवास या मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के लिए कहीं भी बिना रिश्वत का कोई कार्य नहीं होता है। इसके लिए सभी लोगों को प्रयास करते हुए घूसखोरी के खिलाफ आवाज उठाने की आवश्यकता है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें