आजसू ने दिखाये तेवर झुका विभाग, लिखित आश्वासन पर ताला बंदी समाप्त
सरिया-बिरनी को मिलेगी अब 24 घंटे बिजली, स्थानीय युवक को तत्काल नौकरी
सरिया
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी ने गुरुवार को सरिया पावर ग्रिड का घेराव कर तालाबंदी की। आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह जिला परिषद सदस्य अनूप कुमार पांडेय कर रहे थे। आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान आजसू कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में पावर ग्रिड पहुंचकर मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया, जिससे ग्रिड से सभी तरह की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तालाबंदी कार्यक्रम सरिया और बिरनी प्रखंडों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिजली विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी कुलदीप महतो मौके पर पहुंचे और वार्ता की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद अधीक्षण अभियंता से मोबाइल पर बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की गई, लेकिन वह भी असफल रही।
अंततः अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर विद्युत विभाग के एसडीओ द्वारा लिखित आश्वासन पत्र दिया गया, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि
सरिया और बिरनी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
स्थानीय युवक संदीप कुमार को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस लिखित सहमति के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
मौजूद रहे कार्यकर्ता
इस आंदोलन में डॉ. प्रमोद कुमार, डिंपल शर्मा, अनिल रजक, रोहित मंडल, अमित गुप्ता, मन्नू मोदी, सुभाष विश्वकर्मा, चंद्रशेखर यादव, सुभाष वर्मा, उमेश पासवान, भगवान सिंह, दिलीप रवानी, पप्पू साव, मिलन यादव, बबलू यादव, अमर पासवान, संजीत साव, संजय दास, दिनेश मोदी सहित बड़ी संख्या में आजसू नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिया प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन बिरनी प्रखंड के राजेंद्र कुमार ने किया।













