January 13, 2026 11:52 am

अतिक्रमण मुक्त नही होने के कारण ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधर मे लटका

अतिक्रमण मुक्त नही होने के कारण ओवरब्रिज निर्माण कार्य अधर मे लटका

 

 

 

रांची दुमका मुख्य मार्ग के सरिया रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा था ।लेकिन स्थानीय लोगो के द्वारा अभी तक ओवरब्रिज के लिये चिन्हित भूमि को अतिक्रमण मुक्त नही किया गया है जिसके कारण निर्माण कार्य बाधित है ।जबकि ब्रिज निर्माण कार्य के द्वारा कई पिलर को खड़ा भी कर दिया है जबकि फाटक के आसपास के जमीन को स्थानीय प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त नही कराया गया है जिसके कारण ब्रिज के निर्माण कार्य मे बाधा उत्पन्न हो रही है इस बाबत स्थानीय लोगो का कहना है कि आनन फानन में कुछ घरो को अतिक्रमण मुक्त जब कराया गया तो पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करना चाहिये था उसके बाद ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करना चाहिये था सिर्फ राजनीति के कारण जल्दीबाजी मे अतिक्रमण को हटा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जिससे अब परेशानी उत्पन्न हो रही है फाटक के समीप अतिक्रमण मुक्त नही होने के कारण पिलर का काम नही हो पा रहा है संकीर्ण मार्ग होने के कारण राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन के अनुरूप मुवाजा की राशि नही मिली हैं इसमें स्थानीय प्रशासन को पहल करने की आवश्यकता थी ।

इस दौरान कंट्रक्शन करवा रहे कंपनी के साइड इंचार्ज अंकित सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य चल रहा था लेकिन रेलवे फाटक के दोनों ओर जमीन अतिक्रमण मुक्त नही किया गया है इसके लिये कई बार अंचल को भी सूचना दी गई लेकिन अतिक्रमण मुक्त नही होने के कारण निर्माण कार्य बाधित है स्थानीय प्रशासन के साथ साथ स्थानिय लोगो को भी सहयोग करने की आवश्यकता है तभी समय पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा ।बरसात में अगर यह स्थिति रही तो आवागमन में काफी दिक्कत होगी हमारे पास निर्माण कार्य के मैटीरियल उपलब्ध है सिर्फ अतिक्रमण मुक्त किया जाय तभी निर्माण कार्य मे तेजी होगी।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें