January 13, 2026 11:47 am

श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

 

राजकीय श्रावणी मेला – 2025 की व्यापक तैयारियों को लेकर आज श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की।

 

इस अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम – बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न वरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने मेला के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान है, अतः इसकी गरिमा बनाए रखते हुए सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाएँ। उन्होंने तीर्थ क्षेत्रों के समग्र विकास एवं श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने पर विशेष बल दिया।

 

बैठक में संबंधित विभागों ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी एवं आगे की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें