January 13, 2026 10:56 am

आउटसोर्सिंग कर्मियों को राहत – अब पांच साल तक नहीं होगी छंटनी, हर साल मिलेगा आरक्षण का लाभ

आउटसोर्सिंग कर्मियों को राहत – अब पांच साल तक नहीं होगी छंटनी, हर साल मिलेगा आरक्षण का लाभ

Jharkhand first Desk
झारखंड सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब इन कर्मचारियों को पांच साल तक किसी भी हालत में नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। इसके अलावा, नियोजन में भी इन कर्मचारियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।

श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रावधान अप्रैल 2025 से लागू होगा। सरकार ने यह कदम राज्य में कार्यरत हजारों आउटसोर्सिंग कर्मियों के हित में उठाया है।

सरकार का मानना है कि इससे न केवल कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित होगी, बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। साथ ही, साल में एक बार आउटसोर्सिंग कर्मियों की समीक्षा भी की जाएगी और उन्हें स्थायी नियोजन में प्राथमिकता दी जाएगी।

राज्य के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत इन कर्मचारियों को अब हर साल तीन प्रतिशत आरक्षण का भी लाभ मिलेगा।

सरकार का यह निर्णय खास तौर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें