January 15, 2026 4:48 pm

बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री बोले — राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन

बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री बोले — राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन

 

धनबाद।

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय परिसर में बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्यवासियों के लिए गौरव का दिन है।

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अनंत काल तक यह विश्वविद्यालय राज्य के पुरोधा, जननेता और आंदोलन के अग्रदूत बिनोद बिहारी महतो के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि 2014 में जब उन्हें राज्य की जिम्मेदारी मिली थी, तभी कोयलांचल विश्वविद्यालय की स्थापना की परिकल्पना की गई थी। आज यह भव्य विश्वविद्यालय बनकर तैयार है, जो बोकारो, धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था की सुविधा देगा।

 

उन्होंने बताया कि जब विश्वविद्यालय आकार ले रहा था, तभी निर्णय लिया गया था कि इसका नाम बिनोद बिहारी महतो के नाम पर रखा जाएगा, जो राज्य के आंदोलन के प्रतीक रहे हैं। सरकार ने हमेशा अपने आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने और उनके सम्मान में कार्य करने का प्रयास किया है।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें