January 13, 2026 11:37 am

सरिया के पोटमा में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की छापेमारी, बड़ी मात्रा में उपकरण व लकड़ी जब्त

सरिया के पोटमा में अवैध आरा मिल पर वन विभाग की छापेमारी, बड़ी मात्रा में उपकरण व लकड़ी जब्त

गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड अंतर्गत पोटमा में संचालित एक अवैध आरा मिल पर वन विभाग ने रविवार को छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान डीजल इंजन, आरा हाथी मशीन, चक्का, पत्ती, लकड़ी का बोटा एवं चिरान लकड़ी सहित कई अन्य सामान जब्त किए गए।

इस अवैध मिल का संचालन संतोष मिस्त्री द्वारा किया जा रहा था। वन विभाग ने उनके विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं सॉ मिल एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।

कार्रवाई दल में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

अंशु कुमार (फॉरेस्टर, सरिया)

रंजन कुमार (फॉरेस्टर, वनारोपण प्रक्षेत्र)

संजीत रविदास (फॉरेस्टर, विष्णुगढ़)

डिलो रविदास (फॉरेस्टर, बगोदर)

वनरक्षी: कुंदन कुमार दास, सुदीप गंजु, सोमनाथ मोदक, अभिषेक कुमार, आनंद प्रजापति, सरफराज आलम, इंदु कुमारी, सरिता कुमारी, विनोद गंजु

वन विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी और अरा मिल संचालन पर लगाम लगाने की दिशा में एक सख्त संदेश है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें