April 16, 2026 8:06 pm

बोकारो: हेमलाल पंडित हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

बोकारो: हेमलाल पंडित हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

 

 

बोकारो जिले के नावाडीह जंगल में हुई हेमलाल पंडित की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में बोकारो पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

 

पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह हत्या चंपा देवी ने अपने पति की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए करवाई थी। झाड़-फूंक के दौरान चंपा देवी को अपने पति की मौत के लिए हेमलाल पंडित को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसके बाद चंपा देवी ने धनबाद के एक पेशेवर शूटर की मदद लेकर इस हत्या को अंजाम दिलवाया।

 

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की तहकीकात जारी है।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें