पिछले साल का मुआवजा नहीं मिला, इस बार हाथियों ने गिराया घर
सारिया के कोवड़िया में हाथियों ने मचाया उत्पात
गिरिडीह
सारिया प्रखंड के कोवड़िया गांव में हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। इस घटना में ग्रामीण लक्ष्मण महतो का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घर में रखा अनाज नष्ट हो गया और पास की कई एकड़ में फैली फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी हाथियों ने नुकसान पहुँचाया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला। इस बार की घटना ने पीड़ित परिवार को पूरी तरह बेघर और लाचार कर दिया है। प्रशासन से जल्द मुआवजा और राहत की मांग की जा रही है।













