January 15, 2026 4:42 pm

कैबिनेट का बड़ा फैसला: 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

कैबिनेट का बड़ा फैसला: 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा मुफ्त इलाज का लाभ

 

रांची। झारखंड सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। अब 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के तहत पाँच लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।

 

कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसके तहत लगभग 3,84,518 वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा। यह सुविधा विशेष रूप से झारखंड के बुज़ुर्गों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

 

स्वास्थ्य बीमा के तहत लाभार्थी देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार करवा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से बुज़ुर्गों की ज़िंदगी में न केवल सुरक्षा की भावना बढ़ेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य संबंधी खर्चों का भी बोझ कम होगा।

 

यह कदम राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें