January 13, 2026 11:46 am

मशहूर फ़िल्म निर्माता प्रकाश झा ने किया मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलकात, क्या रहा खास!!

 

 

 

 

 

प्रकाश झा पहुंचे रांची, पर्यटन और निवेश को लेकर मंत्री सुदिव्य सोनू से हुई खास मुलाक़ात – झारखंड बनेगा फिल्म निर्माण का नया केंद्र

राँची

देश के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा बुधवार को रांची पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड सरकार के पर्यटन, कला और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू से मुलाकात की।

इस मुलाक़ात के दौरान दोनों के बीच पर्यटन, कला, फिल्म निर्माण और राज्य में निवेश की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत हुई।

 

मंत्री सुदिव्य सोनू ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में निवेश को लेकर प्रकाश झा से विशेष चर्चा हुई। यह बातचीत राज्य के लिए रोजगार, सांस्कृतिक उन्नयन और वैश्विक पहचान के नए रास्ते खोल सकती है।

 

झारखंड में बढ़ेगा फिल्म निर्माण

 

सरकार की कोशिश है कि झारखंड को फिल्म निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक विविधता इसे शूटिंग के लिए आदर्श बनाते हैं।

प्रकाश झा जैसे अनुभवी फिल्मकारों का सहयोग, झारखंड को फिल्म इंडस्ट्री की नई मंज़िल बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

 

कौन हैं प्रकाश झा?

 

प्रकाश झा भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक हैं, जिनकी फिल्में समाज और राजनीति पर गहरी पकड़ रखती हैं। उनका जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले के बरहरवा गांव में हुआ।

उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई सैनिक स्कूल, तिलैया और केन्द्रीय विद्यालय, बोकारो से पूरी की।

 

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में बीएससी (ऑनर्स) में दाखिला लिया, लेकिन एक साल बाद ही पढ़ाई छोड़कर मुंबई चले गए। उनका उद्देश्य चित्रकार बनना था, लेकिन फिल्म ‘धर्मा’ की शूटिंग देखने के बाद उनका रुझान फिल्म निर्माण की ओर हो गया।

बाद में उन्होंने केसी कॉलेज, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

 

उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं:

  • गंगाजल, राजनीति, अपहरण, चक्रव्यूह, दामूल और मृत्युदंड, जो देश और विदेशों में खूब सराही गई हैं।

 

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें