January 13, 2026 11:58 am

धनबाद मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान 1128 बेटिकट यात्री पकडे गये 

 

धनबाद मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान 1128 बेटिकट यात्री पकडे गये
धनबाद

धनबाद रेल मंडल द्वारा दिनांक 07.04.2025 से 08.04.2025 की प्रातः 08:00 बजे तक एक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न खंडों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, बरकाकाना एवं डाल्टनगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर गहन टिकट जांच की गई।

इस सघन जांच अभियान के दौरान कुल 1128 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन यात्रियों से कुल रु. 5,98,570 बतौर जुर्माना वसूला गया और उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई। टिकट जांच दलों द्वारा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों तथा स्टेशनों पर भी सतत जांच की गई।

धनबाद मंडल द्वारा नियमित रूप से टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि सभी यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें एवं नियमित यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें