January 13, 2026 12:21 pm

सचेत हो जाये अधिकारी,कार्यशैली मे लाये सुधार :- नागेंद्र 

 

सचेत हो जाये अधिकारी,कार्यशैली मे लाये सुधार :- नागेंद्र

 

सरिया

 

सरिया प्रखंड सह अनुमंडल कार्यालय में विधायक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने फीता काट व नारियल फोड़ कर किया, इस मौके पर सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी व अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने विधायक श्री महतो को बुके दे कर स्वागत किया वही लोगो को सम्बोधित करते हुवे श्री महतो ने कहा की विधायक कार्यालय का होना यहाँ के लोगो के लिये एक उम्मीद का होने जैसा है, लगातार हम इस कार्यालय मे आने का प्रयास करेंगे ताकि यहाँ के लोगो की समस्याओ का समाधान कर सके, साथ ही हम वैसे अधिकारियो को सचेत करना चाहेंगे जो जनता की समस्याओं का निराकरण करने से कतराते है अगर ये अधिकारी अपनी कार्यशैली मे सुधार नहीं लाएंगे तो हम जनता के हितो को देखते हुवे कार्रवाई करने के लिये तैयार है, जनता ने अपनी समस्याओ के समाधान के लिये हमे चुना है और हम इस पर ख़रा उतरने का प्रयास करेंगे, मौके पर सरिया प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत मंडल भाजपा पूर्वी के मंडल अध्यक्ष अजय यादव, पश्चिम के मंडल अध्यक्ष पवन पाण्डेय, बबलू मंडल, सांसद प्रतिनिधि बिनोद यादव, अमरनाथ सिंह, रामदेव ठाकुर, अमरनाथ सिंह, मुकेश मंडल, मुकेश यादव, नकुल मंडल, धीरेन पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

 

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें