अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची प्रेस क्लब के द्वारा महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया इस अवसर मे मुख्य अतिथि मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह उपस्थित रही महिला पत्रकारों की हौसला अफजाई करते हुवे इन्होने कहा की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन साहसी महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का अवसर मिला, जिन्होंने अपनी लेखनी से न केवल सच्चाई को उजागर किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया इन सबो की संवेदनशीलता, निर्भीकता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग हमें प्रेरित करती है। आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!













