January 15, 2026 4:54 pm

ऑनलाइन जुवा मे हारने के बाद माँ बेटे ने रची गहरी साजिश, फिर हुआ खुलासा

बीते 2 मार्च को सरिया थाना क्षेत्र के अच्छुवाटाँड में एक घर से हुए लूटकांड के मामले का खुलासा सरिया पुलिस ने कर लिया । इसे लेकर शुक्रवार को सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी एसडीपीओ धनंजय राम व थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने दी । इस दौरान इन्होंने बताया कि बीते 2 मार्च को हुई इस लूटकांड की घटना को स्वयं भुक्तभोगी एंव उसकी माँ ने रची थी । पुलिस ने इस घटना को लेकर भुक्तभोगी के द्वारा दिये आवेदन के आलोक में चोरी का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरु किया । जाँच के क्रम में पता चला कि आवेदक जितेन्द्र कुमार मंडल को ओनलाईन गेम खेलने का लत लगा हुआ था और इसी क्रम में बीते चार माह के अंदर लगभग साढे चार लाख रुपया ओनलाईन गेम के चक्कर में गंवा चुका है । और यह हारा हुआ पैसा में एक हिस्सा इसके स्वयं की शादी के लिए मिला दहेज का एक भाग था ।और ज्यों ज्यों शादी की तिथि नजदीक आता जा रहा था स्वजन उन्हें शादी की तैयारी व खरीदारी के लिए पैसे की माँग करने लगे । लेकिन वह सारा पैसा ओनलाईन गेम में हार चुका था । इधर दबाव बढने पर जितेंद्र कुमार मंडल ने अपनी माँ से पैसा खत्म हो जाने की घटना की जानकारी दिया और पैसे के लिए ज्यादा दबाव बनाने पर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी । जिसके बाद माँ भी पुत्र की ममता और मोह के चक्कर में बेटे के द्वारा बनाई गयी लूट व चोरी की कहानी में शामिल हो गई । और घर में बंधक बनाकर एक लाख 74 की लूट,400 ग्राम चाँदी व तीन ग्राम सोने के जेवर की चोरी की लूट की कहानी को रचा गया । आगे एसडीपीओ धनंजय राम ने बताया कि उक्त मामले का खुलासा पीडित के द्वारा बार बार ब्यान बदले जाने ,उसके बैंक खाते की जाँच करने व टेक्निकल सेल द्वारा उसके मोबाईल का सीडीआर निकालने के बाद परत दर परत मामले का खुलासा होता चला गया और उक्त बातों की स्वीकृति घटना के मास्टर माइंड सह वादी जितेन्द्र कुमार मंडल ,उसकी माँ व दिब्यांग पिता ने स्वीकार किया है । बताते चलें कि इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एसपी गिरिडीह के निर्देश पर एस आईटी टीम का गठन किया गया था जिसकी अगुवाई एसडीपीओ धनंजय कुमार राम कर रहे थे जबकि टीम में इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन, थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, पुअनि योगेश कुमार महतो,स अनि श्रवण कुमार सिंह को शामिल किया गया था ।

Ranjan Kumar
Author: Ranjan Kumar

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें